फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: किसानों ने फिर डाला टोल प्लाजा पर डेरा, आसपास के गांवों के लिए टैक्स फ्री करने की मांग

Mon, 20 Dec 2021 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

आसपास के गांव टैक्स फ्री नहीं करने पर किसानों ने आंदोलन फिर से शुरू करने की चेतावनी दी है। आस पास के गांवों से टोल टैक्स वसूलने की सूचना पर किसान आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (टोल प्लाजा) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन में करीब एक साल से बंद रहा दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे 9 स्थित रामायण टोल प्लाजा पर सोमवार को एक बार फिर विवाद हो गया। आसपास के गांवों के वाहनों का टोल वसूलने की सूचना पर किसानों ने टोल प्लाजा चालू नहीं होने दिया और वहीं डेरा डाल दिया।

विज्ञापन


सोमवार को टोल प्लाजा को शुरू करने के लिए कर्मचारी पूरी तरह से लगे थे, मगर आस पास के गांवों से टोल टैक्स वसूलने की सूचना पर किसान आक्रोशित हो गए और टोल कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उनको कहा कि अगर भागना व देपल के ग्रामीणों से वाहन टैक्स फ्री नहीं किया गया तो वह आंदोलन फिर से शुरू कर देंगे। 

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ व दशरथ मलिक ने कहा कि हमारा फैसला हुआ है कि टोल प्लाजा के 6 से 7 किलोमीटर के दायरे में बसे गांव के लोगों को अपनी निजी वाहन पर किसी तरह का टोल नहीं वसूलने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर टोल कंपनी नहीं मानी तो वह 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों के वाहनों के टोल फ्री करवाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पर्यावरण प्रेमी ने मोक्ष प्राप्ति के लिए उजाड़ा परिवार: पत्नी और तीन बच्चों की सोने के बाद कुदाल से की हत्या, खुद वाहन के आगे कूदा

उनका कहना है कि एनएचएआई के नियम अनुसार 20 किलोमीटर के क्षेत्र के लोगों से टोल का पास बनता है। इसके लिए उन्हें 250 रुपये प्रति माह देने पड़ते हैं। वहीं किसानों ने कहा कि पिछले समय जो टोल तय किया था, उसके हिसाब से वसूला जाए। अगर उनकी मांग नहीं मानी तो वे बसें टोल पर खड़ी कर जाम लगा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें