फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कीटनाशक के प्रभाव से किसान की माैत

Sun, 01 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव ज्ञानपुरा के खेताें में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया हुआ था। इसके प्रभाव में आने से गांव ज्ञानपुरा निवासी 53 वर्षीय किसान सतबीर की माैत हाे गई। पुलिस ने मृतक के शव का पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर अतुल माेर ने बताया कि शुक्रवार काे सतबीर मृत अवस्था में अपने खेत में मिला था। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रमीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बता दें कि सतबीर 18 नवंबर काे घर से अचानक लापता हाे गया था।
उसके लापता हाेने की जानकारी सतबीर के बेटे प्रमीत ने पुलिस में दी थी। शुक्रवार शाम काे उसका शव अपने ही खेताें में मिला है। प्रमीत ने पुलिस काे बताया है कि उन्हाेंने खेत में कीटनाशक का छिड़काव किया हुआ था, इसके प्रभाव से ही उसके पिता सतबीर की माैत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें