फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर से नकली देसी घी बरामद

विज्ञापन
घी को अपने कब्जे में लेती विभाग की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। देसी घी की एक कंपनी ने कस्बे के गर्ग किराना स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड का नकली देसी घी बरामद किया है। पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने घी को सील करके सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मधुसुदन देसी घी के अधिकारियों को सूचना मिली की कस्बे की खांडा मोड़ पर भारी मात्रा में देसी घी के नाम पर नकली घी बेचा जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक अधिकारी ग्राहक बनकर तीन दिनों से उसी दुकान से घी खरीद रहा था, जो जांच में नकली मिला। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के निगरानी अधिकारी मार्केटिंग जितेंद्र सिंह ने पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ दुकान पर दबिश दी और अलग-अलग ब्रांड का देसी घी बरामद किया। इस दौरान कई पैकेट की डेट भी एक्सपायर हो चुकी थी। ऐसे में यह दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। टीम ने अलग-अलग कंपनियों के घी को बरामद करके सैंपल के लिए लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें