अग्रोहा। सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को सेक्टर-14 में अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्था के प्रतिनिधियों की 7 अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले मेले के लिए अलग-अलग ड्यूटियां लगाईं गई हैं।
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के लिए फ्री बस सेवा सुबह 8 बजे से जिंदल पार्क नजदीक क्लॉथ मार्केट, अग्रसेन भवन, पड़ाव चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पुष्प कंपलेक्स, पटेल नगर, आजाद नगर, मलिक चौक, सेक्टर 14 गेट नंबर-2, परिजात चौक से चलेंगी।
गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम मेले में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सेवा ड्यूटियां देंगे ताकि देश के कौने-कौने से आने वाले यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा जा सके। मेले में खाने के लिए तीन विशाल पंडाल लगाए गए हैं। एक पंडाल पंजाब के अग्रवाल समाज द्वारा लगाया गया है। जबकि दूसरे पंडाल के इंचार्ज देवेंद्र गर्ग, बजरंग गंगवा व तीसरे पंडाल के इंचार्ज श्याम संग परिवार होंगे। पानी व जूता घर सेवा रविंद्र कुमार, इंद्रजीत व खनौरी की अग्रवाल सभा द्वारा संभाला जाएगा। तीन पार्किंग व्यवस्था की अग्रोहा की युवा इकाई द्वारा संभाली जाएगी।