फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई बोले-आदमपुर में अब धरातल पर नजर आ रहा विकास

विज्ञापन
निर्माण कार्य का उद्घाटन करते पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई। 
विज्ञापन
हिसार। पूर्व विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने रविवार को आदमपुर हलके के गांव मोहब्बतपुर में शेड, चौधरीवाली में सड़क, काबरेल में फिरनी सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। भव्य ने कहा कि आदमपुर हलका में अब विकास धरातल पर दिखाई देने लगा है और कुछ समय बाद आदमपुर हलका की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन

भव्य ने कहा कि जनता को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो हलका में विकास कार्यों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे थे। आदमपुर हलका उनका परिवार है और परिवार के विकास में हम कोई कसर नहीं रहने देंगे। आदमपुर हलका के विकास को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी खुलकर ग्रांट दे रहे हैं और उनके समक्ष उन्होंने हलका के विकास के लिए जो भी मांग रखी, उन्होंने उसे मंजूर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आदमपुर का विकास है और यह काम हम लगातार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें