फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में कार्यरत पीएचडी धारकों की डिग्री फर्जी मिलने के बाद जागी हरियाणा सरकार, मांगा ब्योरा

Fri, 28 Aug 2020 01:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमित भारद्वाज, हिसार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
महाविद्यालयों में कार्यरत काफी शिक्षकों की पीएचडी की डिग्री फर्जी मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है। सरकार ने सभी विभागों से पीएचडी धारकों की डिग्री का ब्योरा तलब किया है। इसमें स्कूली शिक्षा विभाग भी शामिल है। बता दें कि कई विभागों में पीएचडी डिग्री धारक को वेतन में बढ़ोतरी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इनमें उच्चतर शिक्षा विभाग का नाम सबसे पहले आता है। इसी वेतन बढ़ोतरी को पाने के लिए कई कर्मचारी फर्जीवाड़े से भी पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूली शिक्षा में पीएचडी डिग्रीधारक को नहीं मिलता कोई फायदा

सरकार ने स्कूलों में कार्यरत पीएचडी धारक शिक्षकों की डिग्री का ब्योरा मांगा है, ताकि उसकी जांच की जा सके। हालांकि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को पीएचडी डिग्री हासिल करने के बाद वेतन संबंधी कोई फायदा नहीं मिलता। शिक्षक संगठन काफी समय इस मांग को उठा रहे हैं।

ज्यादातर ने ओपीजेएस चुरू से की डिग्री
जिन शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली हैं, उनमें से ज्यादातर ने ओपीजेएस चुरू से पीएचडी की है। इसके अलावा सनराइज विश्वविद्यालय, सिंघानिया विश्वविद्यालय, कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर से पीएचडी की है।
विज्ञापन


जानकारी भेज दी है
हमसे पीएचडी डिग्री धारकों की डिग्री को लेकर जानकारी मांगी गई थी, जो हमने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
- अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन

इतने शिक्षकों की डिग्री मिली फर्जी

राजकीय महाविद्यालय हिसार 03
राजकीय महाविद्यालय नलवा (हिसार) 02
एसके राजकीय महाविद्यालय कंवाली (रेवाड़ी) 02
डॉ. बीआरए राजकीय महाविद्यालय पलवल 01
राजकीय महाविद्यालय महम (रोहतक) 01
राजकीय महाविद्यालय पिहोवा (कुरुक्षेत्र) 01
राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ (अंबाला) 17
राजकीय महाविद्यालय होडल (पलवल) 01
राजकीय महाविद्यालय छिलरो (महेंद्रगढ़) 01
चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम (भिवानी) 02
राजकीय महाविद्यालय मातनहेल (झज्जर) 02
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ 10
राजकीय महाविद्यालय जाटोली हेलीमंडी (गुरुग्राम) 07
राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार 04
राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) 01
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान (फरीदाबाद) 02
बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू (भिवानी) 09
राजकीय महाविद्यालय जुलाना 01
राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला कैंट 01
राजकीय महिला महाविद्यालय गुरुग्राम 01
बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध (करनाल) 02
राजकीय महाविद्यालय हांसी 01
शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़) 01
एसयूएस राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी (करनाल) 01
राजकीय महाविद्यालय बादली (बहादुरगढ़) 01
राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल 01
राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ 09
राजकीय महाविद्यालय कोसली (रेवाड़ी) 01
राजकीय महाविद्यालय अटेली (महेंद्रगढ़) 01
राजकीय पीजी महाविद्यालय टोहाना (फतेहाबाद) 05
राजकीय महाविद्यालय लोहारू (भिवानी) 01
राजकीय महिला महाविद्यालय सालहेड़ी (नूंह) 02
राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ 05
राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल 04
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा 01
एसएमआरजे राजकीय महाविद्यालय सिवानी 02
एफजीएम राजकीय महाविद्यालय आदमपुर 04
राजकीय महाविद्यालय नगीना (नूंह) 02
जीएनसी सिरसा 06
पंडित एनआरसी राजकीय महाविद्यालय रोहतक 08
राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय रोहतक 08
राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद 16
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल 06
श्रीमती एएए राजकीय पीजी महाविद्यालय कालका (पंचकूला) 03
डॉ. बीआए राजकीय महाविद्यालय डबवाली (सिरसा) 02
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें