फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार पत्र लिखने पर भी हेल्पलाइन नंबर 14420 पर नहीं हुई कर्मचारी की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की ओर से तीन बार पत्र लिखने के बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 14420 पर कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की है। इस कारण लोगों को सीवर संबंधी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पिछले माह हुई निगम हाउस की बैठक में निगम अधिकारियों ने यह मामला उठाया था। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने अपने अधीन अधिकारियों को तुरंत इस नंबर पर कर्मचारी नियुक्त करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि सफाई सुरक्षा मित्र अभियान के तहत केंद्र सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 14420 शुरू किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की सीवर व सेप्टिक टैंक संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना है कि सीवर या सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए किसी कर्मचारी को सीवर या टैंक में न उतारा जाए।
तीसरी बार लिखा पत्र : नगर निगम की तरफ से सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को तीसरा बार पत्र लिखा गया है। इस पत्र के माध्यम से निगम ने मांग की है कि हेल्पलाइन नंबर 14420 पर आने वाले शिकायतों के रिकॉर्ड के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इससे पहले निगम की तरफ से 15 सितंबर और 22 अक्टूबर को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 375 अंक निर्धारित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सफाई सुरक्षा मित्र के 375 अंक निर्धारित है। हेल्पलाइन नंबर भी सफाई सुरक्षा मित्र का ही एक भाग है। अगर इस नंबर के माध्यम से आई शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता है तो स्वच्छता सर्वेक्षण में इसका निगम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हेल्पलाइन नंबर के फायदे : इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से शहरवासी घर पर बैठकर ही सीवर संबंधी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शिकायत करने के लिए उन्हें जनस्वास्थ्य कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। यह हेल्पलाइन नंबर 8 अक्तूबर को शुरू किया जा चुका है। अभी ज्यादातर लोग इस हेल्पनंबर से अनभिज्ञ है। यही कारण है कि आज तक इस नंबर पर करीब 40 शिकायतें ही आई हैं।
हमने कर्मचारी नियुक्त कर दिए थे। मगर जनस्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी यूनियन ने इसका विरोध किया। इस पर नगर निगम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार के आदेश हैं। हमने नगर निगम से इस आदेश की कॉपी मांगी है। कॉपी मिलने के 24 घंटे में ही कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। - एसके त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
हमारी तरफ से अब तीसरी बार जनस्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर पत्र लिखा गया है। मगर उनकी तरफ से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। - सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें