फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा 30 लाख का डिफॉल्टर, बिजली निगम ने सेक्टर 1-4 में मीटर उखाड़ा

Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली निगम ने सेक्टर 1-4 में स्ट्रीट लाइट कनेक्शन को लेकर लगाया गया मीटर उखाड़ लिया है। हुडा बिजली निगम का 30 लाख का डिफॉल्टर निकला। डिफॉल्टिंग अमाउंट न भरे जाने के कारण सेक्टर में अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कनेक्शन काटे जाने से जिंदल चौक से रायपुर मेन रोड की स्ट्रीट लाइटें भी बंद हो गई हैं। पूरे सेक्टर में अंधेरा छा गया है। मीटर उखाड़ने से करीब 1500 लाइटें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


लोगों ने किया विरोध
हुडा अधिकारियों ने स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए सेक्टर 1-4 के सामने बनी कॉलोनी से कनेक्शन जोड़ने के प्रयास किए। मौके पर मोहल्ले के लोग व पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा पहुंच गए। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया, जिसके कारण हुडा अधिकारी कनेक्शन जोड़ नहीं पाए। हैरानी की बात है कि अब हुडा अधिकारी अपनी नाक बचाने के चक्कर में झूठ बोल रहे हैं। हुडा इलेक्ट्रिकल एसडीओ जगत बैनीवाल ने कहा कि हमारा स्ट्रीट लाइट का कोई मीटर ही नहीं उखाड़ा गया।

लूट की हो चुकीं कई वारदात
सेक्टर 1-4 का जिंदल चौक से रायपुर रोड तक का रास्ता संवेदनशील है। यहां लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। हर दिन कोई न कोई झपटमारी व लूटपाट की वारदात अक्सर यहां होती रहती है। अंधेरे का फायदा उठाकर झपटमार व लुटेरे यहां से गुजरने वाले लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं।
विज्ञापन


ठेकेदार बोला मीटर उखाड़ दिया
सेक्टर में अंधेरा होने के मामले को लेकर जब ठेकेदार नरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लाखों रुपयों की डिफॉल्टिंग अमाउंट दिखा रहा है, जिसके चलते बिजली निगम ने मीटर उखाड़ लिया। कॉलोनी से कुछ दिन के लिए कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया गया था मगर लोगों ने विरोध कर दिया जिसके कारण जोड़ नहीं पाए।

पार्षद प्रतिनिधि बोले हालात खराब
पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा ने कहा कि हुडा के सेक्टर 1-4 में लगा बिजली का मीटर उखाड़ा गया है। करीब 30 लाख रुपये का बिल हुडा नहीं भर रहा, जिसके कारण आखिर में अधिकारियों को मीटर उखाड़ना पड़ा। हुडा अधिकारी स्ट्रीट लाइट कनेक्शन दोबारा चालू करने के लिए मेरे वार्ड की कॉलोनियों की लाइन से जोड़ रहे थे जिसका हमने विरोध कर दिया।

हमारा कोई कनेक्शन नहीं काटा गया। बिजली निगम ने अगर मीटर उखाड़ा है तो किसी और का उखाड़ा होगा। ये संभव नहीं है।
- जगत बेनीवाल, एसडीओ हुडा

हुडा लाखों रुपये का बिल नहीं भर रहा। डिफॉल्टर होने के कारण मीटर उखाड़ा गया है। इसको लेकर कई बार पत्राचार हो चुका है। आखिर में मीटर उखाड़कर कनेक्शन काटने का एक्शन लेना पड़ा, मीटर को लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

- अमरजीत, जेई बिजली निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें