फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी बिजली की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं से एफएसए चार्ज नहीं वसूला जाएगा। एफएसए अर्थात फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं से 37 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज वसूला जाता था, जोकि आगे नहीं वसूला जाएगा। बिजली बिल में एफएसए के कॉलम को शून्य कर दिया जाएगा। बिजली निगम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को पत्र जारी कर दिया है। जल्दी ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को भी पत्र जारी कर दिया जाएगा। इससे हिसार सहित 11 सर्कल के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 37 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से छूट मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीएम मनोहर लाल ने घोषणा की थी बिजली उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट चार्ज नहीं वसूला जाएगा। जिस कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 37 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से छूट मिलेगी।
यह है फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट
बिजली बिल में एफएसए अर्थात फ्यूल सरचार्ज एडजेस्टमेंट चार्ज बिजली उपभोक्ताओं से लिया जाता है। क्योंकि बिजली निगम जिस हिसाब से कोयल खरीदती है तो उसी दर में उपभोक्ताओं से नियमानुसार सरचार्ज वसूला जाता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से इस दर में वसूला जाता है बिजली बिल
यूनिट चार्ज प्रति किलोवाट
0 से 50 2.70 रुपये
51 से 100 4.50 रुपये
जो उपभोक्ता प्रति माह 800 यूनिट तक करता है बिजली खपत
0 से 150 4 रुपये
151 से 250 5.25 रुपये
251 से 500 6.30 रुपये
501 से 800 7.10 रुपये
800 से अधिक 7.10 रुपये
सीएम ने घोषणा की थी बिजली उपभोक्ताओं से अब एफएसए चार्ज नहीं वसूला जाएगा, जोकि 37 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिल में वसूला जाता था। यूएचबीवीएन में पत्र जारी हो चुका है। - पुलकित शर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें