हिसार। प्रदेश में बिजली की डिमांड में पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत कम है। डिमांड कम होने के कारण स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने हिसार के खेदड़ की दोनों यूनिट को बंद करा दिया है। डिमांड के अनुसार इन यूनिट को चलाया जाएगा। दक्षिण हरियाणा के 11 जिलों में इस समय 772 लाख यूनिट की डिमांड चल रही है। पिछले साल इसी दिन यह डिमांड 1078 लाख यूनिट थी। पलवल सर्कल में सबसे अधिक मांग गिरी है।
पिछले चार दिन से मौसम में बदलाव है। तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण प्रदेश में घरेलू बिजली खपत 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। कृषि फीडर पर भी बिजली की मांग 70 से 80 प्रतिशत कम हो चुकी है। इस समय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में एग्रीकल्चर फीडर पर 120 लाख , ग्रामीण घरेलू फीडरों पर 160 लाख , शहरी फीडर पर 284 लाख यूनिट , औद्योगिक के फीडरों पर 207 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई है। एक मई के दिन 11 जिलाें में कुल 772 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई है। 30 अप्रैल को 846 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई थी। एक ही दिन में 74 लाख यूनिट की मांग कम हो गई। अगर पिछले वर्ष इसी दिन यानी एक मई 2022 की बात करें तो उस दिन 1078 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई थी। पिछले साल के मुकाबले बिजली की मांग 28.36 प्रतिशत कम है।
सर्कल कुल आपूर्ति लाख यूनिट पिछले साल के मुकाबले गिरावट
फरीदाबाद -119.57 -31.60
पलवल 42.91- 40.75
गुरुग्राम 1 -99.56-14.36
गुरुग्राम 2- 137.91-26.71
नारनौल -33.44- 37.67
रेवाड़ी -52.92- 20.18
भिवानी 77.99- 18.75
हिसार 69.83- 21.72
फतेहाबाद 43.55-36.70
सिरसा-52.46-36.70
जींद 42.81-29.62
कुल 772.95-28.36
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की ओर से मिले मैसेज के बाद खेदड़ प्लांट की यूनिट को बंद किया गया है। इस समय प्रदेश भर में बारिश का मौसम बना हुआ है। जिस कारण 30 प्रतिशत तक डिमांड कम हो गई है। समय-समय पर डिमांड आपूर्ति के चलते यूनिट को बंद किया जाता है। कर्मचारियों की हड़ताल का इससे कोई जुड़ाव नहीं है। यूनिट चलाने जितनी संख्या के कर्मचारी हमारे पास उपलब्ध हैं।
- सुरेंद्र मित्तल, चीफ इंजीनियर, खेदड़ थर्मल प्लांट हिसार