फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेदड़ में नाली से कचरा निकालने पर हुए विवाद में बुजुर्ग की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। खेदड़ गांव में गली की नाली से कचरा निकालने को लेकर हुए विवाद में 74 वर्षीय दयानंद की मौत हो गई। आरोप है कि दयानंद के पड़ोसी राजेश ने उसे थप्पड़ मारते हुए धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने से दयानंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मृतक दयानंद के पुत्र राजवीर के बयान पर गांव खेदड़ निवासी राजेश व उसकी मां संतोष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 आईपीसी, 3एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक दयानंद के बेटे गांव खेदड़ निवासी राजवीर ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीबन साढ़े 7 बजे वह घर की छत पर था। तभी उसे नीचे गली में कुछ शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर जैसे ही वह नीचे आया तो उसने देखा कि उसका पिता दयानंद जमीन पर पड़ा हुआ है और गांव का राजेश व उसकी मां संतोष उसके पिता का गला पकड़े हुए थे। राजेश उसके पिता दयानंद को जातिसूचक गालियां भी दे रहा था। राजवीर के मौके पर पहुंचते ही राजेश ने उसके पिता दयानंद को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया। इसके कारण दयानंद की नाक से खून बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया। राजवीर ने कहा कि उसने अपने पिता को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह उठ नहीं सके। इस दौरान सूचना पाकर राजवीर का भाई धर्मवीर व रामनिवास और गांव के काफी व्यक्ति मौके पर पहुंच गए। दयानंद को गाड़ी में बैठाकर सरकारी अस्पताल बरवाला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बयान में राजवीर सिंह ने कहा है कि उसके पिता को जातिसूचक गालियां देकर हत्या करने वाले राजेश व उसकी मां संतोष पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
मृतक दयानंद के पुत्र राजवीर के बयान पर गांव खेदड़ निवासी राजेश व उसकी मां संतोष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 34 आईपीसी, 3एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- प्रह्लाद राय, थाना प्रभारी, बरवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें