फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना बाद आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थान, टीकाकरण प्रमाणपत्र जरूरी

विज्ञापन
लो हो गई स्कूल की सफाई.. आओ बच्चो करो पढ़ाई.. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा में सोमवार को स? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सरकार के आदेश पर मंगलवार से स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं। 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों मुखियाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। शिक्षण संस्थानों में सफाई से लेकर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कक्षाओं में विद्यार्थियों को बैठाने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया। कक्षा में एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। प्रवेश के लिए 15 साल से अधिक वालों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षकों की ड्यूटी टाइम सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। जबकि विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा के एनसीसी ऑफिसर शमशेर सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय में 1537 विद्यार्थी हैं। कक्षाओं में बैठाने के लिए विद्यार्थियों का सीटिंग प्लान बना लिया है। विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल की सफाई करवा दी गई है। हर क्लास रूम को सैनिटाइज करवाया गया है।
राजकीय विद्यालय की विज्ञान प्रवक्त इंदु, संस्कृत प्रवक्ता नैना देवी,फिजिक्स प्रवक्ता ज्योती, हिंदी प्रवक्ता कांता देवी, संस्कृत प्रवक्ता अनीता रानी, अंग्रेजी प्रवक्ता निशा देवी, साइंस प्रवक्ता तनुता व हिंदी की प्रवक्ता कोकिला ने कहा कि स्कूल खुलने की जितनी खुशी हमें ही उतनी ही खुशी हमारे विद्यार्थियों को है। जिले के 276 राजकीय विद्यालय ऐसे हैं जिनमें 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संस्थाएं खोलने की हिदायतें
टीकाकरण का प्रमाण पत्र होने पर ही मिलेगा प्रवेश
विद्यार्थियों को अभिभावकों का सहमति पत्र साथ लाना होगा।
मास्क पहनकर आना होगा।
सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
खांसी, जुखाम व बुखार वाले विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा।
आना-जाना अलग-अलग दरवाजे से करवाया जाएगा।
जिले में विद्यालयों की संख्या
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 158
राजकीय उच्च विद्यालय 118
राजकीय माध्यमिक विद्यालय 101
राजकीय प्राइमरी पाठशाला 503
रोडवेज की तैयारी पूरी, आज से दौड़ेंगी बसें
स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, शिक्षण संस्थान खुलने की घोषणा के साथ ही रोडवेज ने बंद पड़ी स्पेशल बसों को चलाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार से रोडवेज की ओर से हरिता, डोभी, चौधरीवाली, जुगलान, स्याहड़वा, मंगाली, तोशाम, बालसमंद, घिराय, लाडवी, ठसका आदि रूटों पर विद्यार्थियों के लिए बसें चलाई जाएंगी। दरअसल, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद होने के साथ ही रोडवेज ने इन मार्गों पर बस सेवा बंद कर दी थी।
जीजेयू कैंपस में लौटेगी रौनक
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) कैंपस में मंगलवार के रौनक लौटेगी। सोमवार दोपहर को फिजिकल माध्यम से कक्षाएं आरंभ किए जाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय को दोबारा खोलने से संबंधित विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि फिजिकल कक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियमों, नियमित रूप से सैनिटाइजेशन व कोविड-19 के अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया गया जाएगा। विश्वविद्यालय की केंद्रीय सुविधाएं जैसे पुस्तकालय व खेल परिसर भी खोल दिए जाएंगे। छात्रावास केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगे, जो ऑफलाइन कक्षाओं व परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें