फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में 103 प्रतिशत और बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 92.6 प्रतिशत तक पहुंची कटऑफ

विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज में मेरिट लिस्ट का इंतजार करते विद्यार्थी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में मंगलवार को बीए, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स, बीए अंग्रेजी ऑनर्स और बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स में दाखिले को लेकर फिजिकल काउंसिलिंग कराई गई। इस दौरान बीए में अधिकतम कटऑफ 103, बीए ज्योग्राफी में 92.6, बीए अंग्रेजी में 93.8 और बीए इकोनॉमिक्स में अधिकतम कटऑफ 91.6 प्रतिशत तक पहुंची। इस मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए विद्यार्थी 19 जुलाई तक अपनी जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

फिजिकल काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9 से 11 बजे तक समय दिया गया था। सुबह 11 बजे तक जो विद्यार्थी मौके पर मौजूद रहे, उनके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गई। इसके बाद शाम 4 बजे तक सभी मेरिट लिस्ट जारी की गई।
दूसरे कॉलेजों में दाखिला ले चुके विद्यार्थी आ रहे हैं फिजिकल काउंसिलिंग में
गवर्नमेंट कॉलेज में चल रही फिजिकल काउंसिलिंग में वह विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं, जो विद्यार्थी अन्य कॉलेजों में दाखिला ले चुके हैं। बता दें कि विभाग की तरफ से जारी की गई मेरिट लिस्ट में काफी संख्या में ऐसे विद्यार्थी थे, जिनके नंबर काफी ज्यादा थे, लेकिन उसके बावजूद उनका गवर्नमेंट कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया था, जबकि वह इसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते थे। उस समय मजबूरी में उन्हें अन्य कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ा था।
विज्ञापन

बीकॉम की फिजिकल काउंसिलिंग 17 को
कॉलेज में बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स की खाली पड़ी सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 17 जुलाई को होगी। इस दौरान सुबह 11 बजे तक काउंसिलिंग में आने वाले विद्यार्थियों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 19 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे।
यह रही कट ऑफ
कोर्स-एआईजी-जनरल-बीसीए-बीसीबी-एससी-ईडब्ल्यूएस-ईसीएम
बीए ज्योग्राफी-92.6/89.8-89.2/00.0-00.0-00.0-79.8/00.0-00.0-00.0
बीए अंग्रेजी-93.8/00.0-90.0/85.0-76.0/00.0-70.0/00.0-83.6/68.4-00.0-00.0
बीए इकोनॉमिक्स-91.6/86.0-85.8/79.6-77.4/65.6-00.0-00.0-00.0-00.0
बीए-103.0/97.0-97.0/93.8-92.8/89.6-93.2/83.4-92.4/91.0-00.0-00.0
पीजी कोर्स की दूसरी मेरिट आज होगी जारी
पीजी कोर्सों में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी होगी। इसके तहत विद्यार्थी 20 जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद 22 जुलाई को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इसी से पीजी कोर्सों की कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें