फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवीएससी में भिवानी जिले की इंदू तो बीटेक इन डेयरी टेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में फतेहाबाद जिले के गुरप्रीत ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) की तरफ से बीवीएससी एेंड एनीमल हसबैंडरी और बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) कोर्स की प्रवेश परीक्षा का मंगलवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह ने बताया कि बीवीएससी एेंड एनीमल हसबैंडरी की परीक्षा में भिवानी जिले के गांव बडेसरा की इंदु ने 200 में से 172 अंक पाकर प्रथम स्थान, हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा की राजिंदर ने 160 अंक के साथ दूसरा स्थान और हिसार के शांति नगर निवासी निमिष व ऋषि नगर निवासी कुश ढुल ने 158 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) की प्रवेेेश परीक्षा में फतेहाबाद जिले के रतिया निवासी गुरप्रीत कुमार ने 150 में से 114 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भिवानी जिले के गांव भेरा की प्रतिभा, ने 102 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और फतेहाबाद जिले के गांव हसिंगा निवासी भारत सिंह ने 98 अंक पाकर तीसरे स्थान प्राप्त किया।
6600 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
14 जुलाई को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में बीवीएससी एंड एनीमल हसबैंडरी के 8042 में से 6403 अभ्यर्थी बैठे और 1639 अनुपस्थित रहे। वहीं बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी) के 390 में से 283 अभ्यर्थी बैठे और 107 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा 12 केन्द्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें