फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह मिले गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिली। जगह-जगह प्लेटफॉर्म पर गड्ढे दिखाई दिए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कहा कि आप काम को लेकर सीरियस नहीं हो। एक सप्ताह के अंदर सभी प्लेटफॉर्म ठीक कर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी यात्रियों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान यात्रियों ने यहां पीने के पानी की समस्या बताई। साथ ही स्वचालित सीढ़ियां बंद रहने की भी यात्रियों ने शिकायत की। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी को कहा कि इस प्रकार की कोई शिकायत आगे से नहीं आए।
निरीक्षण के दौरान उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कुत्ता बैठा दिखाई दिया, तो उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आगे से यहां कुत्ता दिखाई न दे। नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत करें और बाहर करवाएं। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि हर महीने पानी के सैंपल लिए जाएं। उन्होंने सभी प्याऊ को दुरुस्त करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जब स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी दूरी बनाए हुए थे, तो चेयरमैन ने कहा कि आगे आओ, सभी जानकारी तुम ही दोगे।
विज्ञापन

... यात्रियों से लिया फीडबैक
निरीक्षण करते हुए चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न सबसे पहले रिजर्वेशन टिकट काउंटर के पास पहुंचे। यहां लाइन में लगे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से पूछा कि कर्मचारियों का व्यवहार कैसा है। इस पर यात्रियों ने कहा कि ठीक है। उसके बाद पूछा कि टिकट के रुपये ज्यादा तो नहीं लिए जा रहे हैं। यात्रियों ने जवाब दिया कि कोई रुपये ज्यादा नहीं लिए जा रहे हैं। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म नंबर-1 का निरीक्षण करने निकल गए।
कैंटीन पर जांचे मेडिकल सर्टिफिकेट
प्लेटफॉर्म नंबर-1 का निरीक्षण करते हुए चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न कैंटीन पर पहुंचे। उन्होंने काम कर रहे लोगों के मेडिकल सर्टिफिकेट देखे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक कैंटीन ठेकेदार से पूछा कि तुम्हारे पास कितनी कैंटीन हैं। पहले तो ठेकेदार ने कहा कि मेरे पास 10 कैंटीन है। उसके बाद चेयरमैन ने कहा कि आप अकेले 10 कैंटीन कैसे चला रहे हैं। उसके बाद ठेकेदार ने कहा कि इसमें से मेरी तीन कैंटीन है। इस पर चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने अधिकारियों को जांच करवाने की बात कही।
वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बुक स्टाल पर जब उन्हें चेतन भगत की किताबें दिखाई दी, तो उन्होंने बुक स्टाल संचालक को धमकाया और कहा कि आगे से मुझे ये दिखाई न दे। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बुक स्टाल संचालक पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही। इस दौरान चेयरमैन के साथ सदस्य यतिंद्र सिंह, रामकिशन मौजूद रहे।
पंखे और लाइटों की संख्या बढ़ाने के आदेश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर पंखों और लाइटों की संख्या बढ़ाने और मिनी शेड लगाने के आदेश दिए। साथ ही हिसार स्टेशन पर अच्छी सफाई व्यवस्था के लिए 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। निरीक्षण के दौरान निर्मल कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना, भगवान सहाय मीणा, सुरेश कुमार, वाईके अग्रवाल, मनीष पद्मावत सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें