फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेवेन्यू कॉलोनी के निर्माणाधीन मकानों का डीसी ने किया निरीक्षण, तेजी लाने के निर्देश

Thu, 23 Jan 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेते उपायुक्त अनीश यादव।
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने निर्माणाधीन रेवेन्यू कॉलोनी में चल रहे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अनीश यादव ने सरकारी आवास के नजदीक कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सचिन भाटी, एसडीओ महेंद्र सिंह, जेई सुरेंद्र दहिया भी मौजूद थे। एक्सईन सचिन भाटी ने रेवेन्यू कॉलोनी के निर्माणाधीन कार्य का स्टेटस बताते हुए उपायुक्त अनीश यादव को बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने का टारगेट मार्च 2026 तक का है। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर की स्लैब, स्लैब शटरिंग का काम पूरा हो गया है, जबकि बॉउंड्रीवॉल का तीन तरफ से निर्माण भी पूरा हो गया है। बड़े मकानों की नींव का कार्य भी पूरा हो गया है। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त के समक्ष प्रोजेक्ट्स की ड्राइंग भी पेश की। उपायुक्त अनीश यादव ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट जानने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य में और तेजी लाएं, ताकि तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा हो। उपायुक्त ने कहा कि कॉलोनी के बनने के बाद कर्मचारियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार रेवेन्यू कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। 2.16 एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी में 14 फ्लैट सहित 10 श्रेणी ए के अधिकारियों के लिए और 10 बी श्रेणी के अधिकारियों के लिये बड़े मकान है। मकानों का साइज अलग अलग है। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि इस कॉलोनी में पार्किंग से लेकर अन्य तमाम तरह की सुविधायें होंगी। उन्होंने कहा कि तय समय पर यह प्रोजेक्ट पूरा हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें