फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बूंदाबांदी ने रोकी मेगा पीटीएम की रफ्तार, 10 फीसदी स्कूलों में ही पहुंचे अभिभावक, विद्यार्थी भी कम आए

Sat, 28 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थी का मूल्यांकन करते पहुंचे हिसार जिले के एफएलएन कोऑर्डिनेटर
विज्ञापन
हिसार। बूंदाबांदी के कारण शनिवार को राजकीय स्कूल में होने वाली मेगा पीटीएम फीकी रही। 90 फीसदी से अधिक राजकीय स्कूलों में अभिभावक ही नहीं पहुंचे जबकि विद्यार्थियों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखी। कुछ स्कूल प्रबंधन ने तो 31 दिसंबर को मेगा पीटीएम आयोजित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

ताकि अभिभावकों को बता सकें कि 1 जनवरी से 15 तक बच्चों को गृहकार्य में क्या करवाना है और किन बातों का ध्यान उन्हें रखना होगा। तो दूसरी ओर शिक्षा दीक्षा योजना के तहत शनिवार को अधिकारी जिले के कई राजकीय स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे। सुबह 9 बजे के बाद डीईईओ, बीईओ, बीआरसी, बीआरपी, एबीआरसी तय राजकीय स्कूलों में पहुंचे और पढ़ाई से लेकर मिड डे मील से संबंधित सवाल-जवाब किए। साथ ही विद्यार्थियों की हाजिरी संख्या नोट कर उनका आईक्यू लेवल भी चेक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें