फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कार के सामने पशु आने से बिगड़ा संतुलन, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुट्ठी मंगल खां गांव के पास सड़क हादसे में कार सवार रोहनात निवासी करीब 40 वर्षीय नरेश कुमार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

हांसी सदर थाने के एसएचओ सुमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम नरेश कुमार किसी काम से हांसी आ रहा था। जब वह पुट्ठी मंगल खां गांव के पास पहुंचा, तो अचानक उनकी कार के आगे एक बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार एक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेश को इलाज के लिए हांसी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज कर नरेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें