फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का डर नहीं, शिमला, गोवा, मुंबई में नया साल मनाने जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एक तरफ स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं, लोगों को इसका कोई डर नहीं सता रहा है। दूसरे राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले के बावजूद भी लोग इस बार नया साल मनाने गोवा और मुंबई जा रहे हैं। हिसार होकर जाने वाली हिसार-कोयंबटूर, विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में सीटें वेटिंग चल रही हैं।
विज्ञापन

चीफ रिजर्वेशन सुपरवाईजर दीपचंद का कहना है कि हिसार-कोयंबटूर प्रत्येक बुधवार को हिसार से दोपहर 12:50 बजे चलती है। इस ट्रेन में फिलहाल एसी थ्री की 50 और एसी टू की 6 सीटें वेटिंग में चल रही हैं। प्रत्येक सोमवार को हिसार होकर जाने वाली विवेक एक्सप्रेस में स्लीपर की 38, एसी थ्री की 18 और एसी टू की 8 सीटें वेटिंग में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि नया साल को लेकर इन्हीं दो ट्रेनों में लोग ज्यादा जा रहे हैं। इसके अलावा वैष्णो देवी-कटरा ट्रेन किसान आंदोलन के कारण इस सप्ताह बंद रही।
चंडीगढ़ जाने वाली बसों में बढ़ी भीड़
हिसार डिपो के एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नया साल को लेकर इस बार लोग घूमने के लिए बसों में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हिसार से शिमला के लिए बस चलाई गई थी मगर इस बस में लोग चंडीगढ़ तक ही सफर कर रहे हैं। फिलहाल शिमला के लिए हिसार से कोई सवारियां नहीं जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द होने पर बसों का सहारा ले रहे यात्री
फिरोजपुर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें रद्द चल रही है। ऐसे में लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। विजय बस सर्विस पर कार्यरत कर्मचारी गौतम और हिसार बस सर्विस के मैनेजर सुरेश ने बताया कि नया साल को लेकर उनके पास कोई यात्री बुकिंग नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेनें रद्द होने के कारण लोग लुधियाना, जालंधर जा रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के कारण पिछले साल काम बिल्कुल बंद था। इस बार भी नहीं हैं।
आज छह ट्रेनें रहेगी रद्द
उधर, किसान आंदोलन के कारण बुधवार को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 29 दिसंबर गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी, गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा, गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें