फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखा-जोखा : एक वर्ष में 76 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। एसपी नितिका गहलोत की सख्ती के बाद हांसी पुलिस द्वारा बीते साल अपराधियों पर नकेल कसते हुए जघन्य अपराध जैसे हत्या, लूट, डकैती पर रोकथाम लगाने में सफलता हासिल की है। बीते साल शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए 241 मुकदमे दर्ज करके 271 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 8570 बोतल देसी शराब, 4310 लीटर लाहन, 607 लीटर अवैध कच्ची शराब, बीयर बोतल 392 व अंग्रेजी शराब 316 बोतल बरामद की है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 39 मुकदमे दर्ज करके 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1263 किलोग्राम 336 ग्राम गांजा, 6 ग्राम 70 मिलीग्राम स्मैक चिट्टा, अफीम 4 किलोग्राम 202 ग्राम, चूरापोस्त 23 किलोग्राम 400 ग्राम, चरस 15 किलोग्राम 546 ग्राम, हेरोइन 185 ग्राम 375 मिलीग्राम बरामद की है।
विज्ञापन

शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 30 मुकदमे दर्ज करके 51 आरोपियों के कब्जे से 31 पिस्तौल, 52 कारतूस, 1 रिवाल्वर व एक तलवार बरामद किए। सट्टा खाई वाली व जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 70 मुकदमे दर्ज करके 117 आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 11 लाख 99 हजार 50 रुपये की राशि बरामद की गई। एक मोस्टवांटेड व पिओ 31 बेल जंपर 20 व 2 पेरोल जंपर अपराधी पकड़ने हेतु विशेष अभियान चला कर गिरफ्तार किया। कोरोना महामारी को रोकने के कड़े कदम उठाते हुए 6122 चालान बिना मास्क लगाने वालों के किए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 8532 चालान करके 60 लाख 66 हजार 400 रुपये जुर्माना राशि बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें