फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कापड़ो में चार साल की बच्ची और पटेल नगर में व्यक्ति को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
अनन्या की पीठ पर बना गहरा घाव।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। नारनौंद खंड के गांव कापड़ो में शनिवार सुबह गली में खेल रही चार साल की बच्ची को एक कुत्ते ने पीठ पर काट लिया। जिस कारण पीठ पर जख्म हो गया। वहीं शुक्रवार रात पटेल नगर में गली से गुजर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया।
विज्ञापन

दोनों घायलों को परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। आपातकालीन कक्ष में उनका उपचार किया गया और रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। जानकारी के अनुसार कापड़ो निवासी कुलदीप की चार साल की बेटी अनन्या शनिवार सुबह घर के बाहर गली में खेल रही थी। इस दौरान एक कुत्ते से उसे काट लिया। वह रोते हुए घर के अंदर गई तो परिजनों को पता चला। परिजन उसे नारनौंद के अस्पताल में ले गए। वहां पर इंजेक्शन लगाया फिर परिजन उसे हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां पर आपातकालीन कक्ष में उसका उपचार शुरू किया।

पीछे से आकर कुत्ते ने पकड़ा पांव
मूलरूप से बिहार निवासी बुलक ने बताया कि वह पटेल नगर में किराये के मकान पर रहता है और गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात को पार्क के पास गाड़ी खड़ी करने के बाद पैदल घर की तरफ लौट रहा था। इस दौरान पीछे से एक कुत्ता आया और उसने पांव पर काट लिया। कुत्ते ने काफी देर तक पांव को अपने जबड़े में जकड़े रखा। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और कुत्ते से छुड़वाया। शनिवार को इंजेक्शन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें