फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट कॉलेज के पास होटल संचालक पर लोहे की पाइप से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज के पास तीन युवकों ने होटल संचालक पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। घायल हालत में सरहेड़ा निवासी विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने घायल के बयान पर कार्तिक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरहेड़ा निवासी विक्रम ने बताया कि जाट कॉलेज के पास होटल लीज पर लिया हुआ है। मिर्चपुर का रहने वाला रमेश पार्टनर है। शुक्रवार रात दोस्त वंश के साथ पार्टी हॉल में सो रहा था। रमेश दूसरे कमरे में था। सुबह साढ़े चार बजे एक युवक आया और बोला कि लड़की मिलेगी क्या। इस पर उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद वह दो साथियों के साथ आया और लोहे की पाइप से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सैनियान मोहल्ला में व्यक्ति पर चाकू से हमला

सैनियान मोहल्ला में शुक्रवार शाम 7 बजे कुछ युवकों ने गोपाल सैनी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल गोपाल सैनी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एचटीएम थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया दिया है। अस्पताल में उपचाराधीन गोपाल सैनी के परिजनों ने बताया कि वह सब्जी मंडी में मासाखोरी है। शुक्रवार शाम को वह और उसका मौसा नरेश घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो तीन युवक आए और नरेश और गोपाल के साथ गाली-गलौज करने लगे। युवकों को रोका तो उन्होंने गोपाल पर चाकू से वार कर दिया।
............................................

फैक्टरी में काम करने वाले वेल्डर पर चाकू से किया वार
हिसार। रायपुर मार्ग स्थित श्री बालाजी इंजीनियर वर्कशाप फैक्टरी में काम करने वाले वेल्डर सुरजीत सिंह पर तीन सहकर्मियों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात 2 फरवरी रात की बताई जा रही है। घायल सुरजीत को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तालवराज, रूबल कुमार और संजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंजाब के पठानकोट के रहने वाले सुरजीत ने बताया कि वह फैक्टरी में वेल्डर का काम करता है। 2 फरवरी की रात तालवराज के कमरे में खाना लेने के लिए गया था। यहीं पर सभी का खाना बनता है। जब कमरे के अंदर गया तो तालवराज, संजू और रूबल शराब पी रहे थे। जब खाना मांगा तो शराब के नशे में उन्होंने झगड़ा किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें