फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें कमजोर न समझें, मैंने बचपन में जूडो कराटे भी सीखे हुए हैं : डॉ. गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हमें किसी का डर नहीं। हमें कमजोर न समझें, मैंने बचपन में जूडो कराटे सीखे हुए हैं। मुझे अपना बचाव करना आता है। मैं किसी तरह की अतिरिक्त सुरक्षा नहीं लूंगा। वह मंगलवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को हिसार में बंधक बनाए जाने और कुर्ता फाड़े जाने की घटना का विवरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में सोमवार को उन्होंने सीएम को अवगत करा दिया था। उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग नहीं की है, न ही इस बारे में अपनी ओर से पुलिस को कोई शिकायत दी है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हम अपना डिफेंस करना जानते हैं। 50-60 लोग मुझे घेरकर हमला करने या डराने की कोशिश करेंगे तो मैं डरने वालों में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि शरारती लोगों ने अभद्रता की है। उस पर कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें