जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते डेंटल निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के डेंटल निदेशक डॉ.कुलदीप गौरी ने शनिवार को फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ.गौरी ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने चिकित्सकों और प्रबंधन संभाल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशान नहीं आनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। इसके बाद डॉ.गौरी ने अस्पताल में बनाए गए डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां दाखिल मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस सेवा निशुल्क कर दी गई है। एसएमओ डॉ.बुधराम ने निदेशक को डायलिसिस सेंटर सहित अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ मेजर डाॅ.शरद तुली, डिप्टी सीएमओ डाॅ.लाजवंती गोरी, एसएमओ डाॅ.बुधराम, अतिरिक्त एसएमओ डाॅ.गुंजन बंसल, डाॅ.राशिद, डाॅ.मनीष टुटेजा, डाॅ.राकेश कस्वां, डाॅ.कमल बेनीबाल, डाॅ.मदन लाल सहित सभी चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।