फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में ढाणी मीरदाद की टीम विजेता बनी

विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान की टीम के खिलाड़ियाें को सम्मानित करते अतिथि
विज्ञापन
बरवाला। गांव ढाणी खान बहादुर में शनिवार को पुलिस की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव ढाणी खान बहादुर व गांव ढाणी मीरदाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें ढाणी मीरदाद की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 77 रन बनाए व 3 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा में जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। जो न केवल युवा वर्ग का शारीरिक और मानसिक रूप से पतन करती है, बल्कि अपराध को भी जन्म देती है। पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के पदार्थों की बिक्री या सेवन की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें