फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक्शन मोड में डीजी, 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, स्कूल में पेड़ गिरने से घायल हुईं थी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड खास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सफेदे का पेड़ गिरने से 7 छात्राओं के चोटिल होने के मामले में सीनियर सेकेंडरी निदेशक जितेंद्र दहिया एक्शन मूड में आ गए है। उन्होंने 4 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। कमेटी में डीईओ-बीईओ व दो प्राचार्यों को शामिल किया है। इस हादसे में घायल छात्रा पुष्पा और गीता अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जांच कमेटी को कहा गया है कि संबंधित स्कूल के प्राचार्य से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूल में उठाए गए हर कदम व मानकों पर पूछताछ की जाए। इसकी रिपोर्ट भी सलंग्न की जाए। स्कूल में क्या-क्या खामियां हैं इसकी रिपोर्ट भी दें, ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। कमेटी सोमवार सुबह 9 बजे स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचेगी। कमेटी के सदस्य ग्रामीणों व स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। इसके बाद स्कूल प्राचार्य के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
-
दो माह पहले भी गिरा था पेड़, स्कूल मुखिया ने नहीं लिया सबक
निजी अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा पुष्पा के दादा चांदीराम ने बताया कि दो माह पहले इसी स्कूल में सफेदे का पेड़ गिरा था। गनीमत रही कि यह घटना रात में हुई। हैरानी की बात है कि इस घटना से भी स्कूल मुखिया ने कोई सबक नहीं लिया। न उन्होंने सफेदे के पेड़ों की छंटाई करवाई और न ही पेड़ की कटाई के लिए दोबारा से आला अधिकारियों को पत्र लिखा। इसका नतीजा यह हुआ कि शनिवार को एक और पेड़ा गिरा और इसकी चपेट में आने से सात छात्राएं चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

-
खतरा टला नहीं...70 पेड़ व इनके बीच से गुजरती 11 हजार वोल्ट की लाइन
सातरोड खास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सफेदे के 70 पेड़ लगे हैं, जोकि कभी भी तेज हवा चलने व आंधी आने पर टूटकर गिर सकते हैं। यही नहीं स्कूल लगे इन पेड़ों के बीच से 11 हजार वोल्ट की लाइन भी गुजर रही है। पेड़ गिरने पर तारें टूटकर बड़े हादसे का सबब बन सकती है। शनिवार की घटना के बावजूद स्कूल प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

पार्षद बोले, किसी की नहीं सुनते प्राचार्य
पार्षद कृष्ण ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य किसी की भी नही सुनते हैं। कई बार सफेदे के पेड़ों की छंटनी करवाने की मांग की, लेकिन हर बार उन्होंने नजरअंदाज किया। इसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ा।

पूरे मामले में जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी सोमवार से जांच शुरू करेगी। कमेटी को हर पहलू पर जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- जितेंद्र दहिया, सीनियर सेकेंडरी निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें