फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में हरिद्वार जाने का प्लान बना रहे श्रद्धालु, सप्ताह में तीन दिन जा रही ट्रेन, अभी सीटें उपलब्ध

विज्ञापन
हिसार जंक्शन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सावन शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु हरिद्वार जाने का प्लान बना रहे हैं। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने टिकट रिजर्वेशन करवानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। सप्ताह में हिसार से मंगलवार, वीरवार और शनिवार सुबह 4.50 बजे ट्रेन रवाना होती है। शाम 3.20 बजे ट्रेन हरिद्वार पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन शाम को 4.45 बजे हरिद्वार से हिसार के लिए रवाना होती है। हिसार पहुंचने का समय रात पौने 2 बजे है।
विज्ञापन

वहीं हरिद्वार जाने के लिए हिसार से चार बसों की भी सुविधा मिल रही है। फतेहाबाद डिपो की बस रात को आठ बजे, यमुनानगर डिपो की बस सुबह आठ बजे, पानीपत डिपो की बस सुबह शाम पांच बजे जाती है। ट्रेन में हरिद्वार तक सामान्य डिब्बे में सफर करना है, तो 150 रुपये किराया लगेगा। स्लीपर का किराया 270 रुपये और थर्ड एसी का किराया 730 रुपये है।
थर्ड एसी और स्लीपर में इतनी सीटें उपलब्ध
- 19 जुलाई को 11 सीट उपलब्ध, स्लीपर में पांच सीटें वेटिंग में
- 21 जुलाई को 31 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 6 सीट उपलब्ध
- 23 जुलाई को 18 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 32 सीट उपलब्ध
- 26 जुलाई को 40 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 70 सीट उपलब्ध
- 28 जुलाई को 39 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 106 सीट उपलब्ध
- 30 जुलाई को 42 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 126 सीट उपलब्ध
- 2 अगस्त को 55 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 98 सीट उपलब्ध
- 4 अगस्त को 55 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 95 सीट उपलब्ध
- 6 अगस्त को 44 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 37 सीट उपलब्ध
- 9 अगस्त को 52 सीट उपलब्ध, स्लीपर में 114 सीट उपलब्ध
सावन में श्रद्धालु हरिद्वार जा रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन में अभी सीटें काफी उपलब्ध हैं। फिलहाल यात्रियों को सीट को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें