फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पहुंचे डिप्टी सीएम चौटाला: 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकापर्ण

Sun, 05 Dec 2021 12:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को हिसार में रहेंगे। डिप्टी सीएम का विरोध करने के लिए किसान कार्यक्रम स्थल के पास जुटे हैं। दोपहर करीब तीन बजे डिप्टी सीएम कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के पास जुटे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बार रूम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार को हिसार पहुंचे। डिप्टी सीएम के आने से पहले ही किसान काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि लघु सचिवालय के दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस कारण किसान लघु सचिवालय के अंदर दाखिल नहीं हो सके और गेट पर ही धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन

 

दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हिसार की 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत विभिन्न सडक़ों का निर्माण, तालाबों का सुधारीकरण, भवन निर्माण, गलियों का निर्माण तथा गांव ढंढूर स्थित 16632 एमटी गोदाम एवं कार्यालय का उद्घाटन किया गया है।

 

उप-मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विभिन्न 20 संपर्क सडक़ों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 271 किलोमीटर लंबाई की 33 अन्य सडक़ों के सुधारीकरण के कार्य का शुभारंभ भी किया गया। जिसपर 206 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

 

उन्होंने 19 करोड़ रुपये की लागत से तीन भवनों के निर्माण कार्य, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 126.12 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 26 ग्रामीण ज्ञान केंद्र, 35 आंगनबाड़ी केंद्र, 10 ग्राम सचिवालय, 47 गलियों का निर्माण तथा 15 विभिन्न विकास कार्यों की मुरम्मत संबंधी कामों का उद्घाटन किया।
 

इसी प्रकार से उप-मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न गांवों में 59.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रे वाटर मेनेंजमैंट फेज-2 के 75 कार्यों, 54 गलियों का निर्माण, 9 आंगनबाड़ी केंद्र, एक बायोगैस प्लांट, 11 तालाब, रजत जयंती पंचायती हाल भवन के रेनोवेशन, 7 गांव में ज्ञान केन्द्र तथा विभिन्न गांवों में करवाए जाने वाले 31 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण बाईपास पर सफर होगा आसान, सातरोड़ के समीप आरओबी का हुआ शिलान्यास

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को जिन कार्यों का लोकापर्ण किया है, उनमें दक्षिणी पेरिफेरल रोड पर सातरोड़ गांव के  समीप बालसंमद डिस्ट्रीब्यूट्री के साथ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास भी शामिल है। इसके निर्माण कार्य पर 34 करोड़ रुपये की लागत आएगी।  रेलवे ऑवर ब्रिज के बनने से दक्षिणी बाईपास पर सफर और अधिक सुगम हो जाएगा।

हिसार एयरपोर्ट पर फेज-3 के कार्यों का शिलान्यास, हांसी  व बरवाला में बनेंगे नए विश्राम गृह

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हिसार हवाई अड्डे पर फेज-3 पर भी कई कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें बुर्जस तथा बार्बेड वायर फेंसिंग कार्य शामिल है। इन कार्यो पर 285.89 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बरवाला में 948.51 लाख रुपये तथा हांसी में 629.91 लाख रुपये की राशि से बनने वाले नए विश्राम गृह का भी शिलान्यास किया।

इन सड़क मार्गों की होगी फॉरलेनिंग

ग्रामीण क्षेत्रों में सफर का आसान बनाने के लिए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार-मंगाली-स्याहड़वा तथा अग्रोहा-आदमपुर रोड की फॉरलेनिंग के कार्यों का शिलान्यास किया। इनके अलावा जिले की सीमा में हिसार-खानक रोड, लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक, हिसार से रायपुर रोड फॉरलेनिंग कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस प्रकार से कुल मिलाकर 90 किलोमीटर के 20 से अधिक सड़क मार्गों का उद्घाटन किया गया तथा 271 किलोमीटर के 33 सड़क मार्गों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें