फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : हर चौथे सैंपल में एक पॉजिटिव मरीज मिल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में बुधवार को 30 सैंपल की जांच में डेंगू के सात मरीज पॉजिटिव मिले। अब जिले में कुल 37 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। बारिश के बाद पिछले छह दिनों में डेंगू के 28 मरीज सामने आए हैं। लैब में जांच के समय दो दिनों से हर तीन या चार सैंपल की जांच में एक सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। मंगलवार को करीब 35 सैंपल में से 9 और बुधवार को 30 में से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

आलम यह है कि निजी अस्पतालों से आने वाले ज्यादातर सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के अलग से वार्ड व इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। केवल दो मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में डीसी कॉलोनी की 21 वर्षीय युवती, मुल्तानी चौका 25 वर्षीय युवक, विवेक नगर की 50 वर्षीय महिला, मिर्जापुर की 40 वर्षीय महिला, टावर इनक्लेव का 21 वर्षीय युवक, कुुंज विहार का 18 साल का युवक, शास्त्री नगर का 49 साल का व्यक्ति शामिल है। उधर, विभाग ने लारवा जांच एक्टिविटी बढ़ा दी है। अब विभाग की टीम इन मरीजों के आसपास फॉगिंग करवाएगी और संदिग्ध लोगों के सैंपल लेगी।
बुधवार को डेंगू के सात मरीज मिले हैं। हमारी टीम मरीजों की हिस्ट्री जुटा रही है। शहर में फॉगिंग शुरू करवा दी है। - डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें