फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डेंगू का कहर, छह नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 21

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को डेंगू के छह मरीज नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 21 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 90 सैंपलों की जांच में ये नए मरीज मिले हैं। हालांकि 120 सैंपल की जांच अभी भी बाकी है। इससे पहले शुक्रवार को भी मिले डेंगू के सात मरीज मिले थे।
विज्ञापन

बता दें कि 21 सितंबर को जिले में डेंगू का पहला मरीज मिला था। इसके बाद से यह आंकड़ा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।
यहां मिले नए केस
आजाद नगर स्थित करणकुंज कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला, गीता कॉलोनी में 38 वर्षीय व्यक्ति, नहर कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्ची, कृष्णा कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला, कैमरी रोड निवासी 30 वर्षीय महिला और बारह क्वार्टर रोड स्थित रूप नगर निवासी 22 युवक डेंगू से पीड़ित मिला है।
इस दिन मिले मरीज
तिथि-मरीजों की संख्या
21 सितंबर 01
27 सितंबर 01
29 सितंबर 06
1 अक्तूबर 07
3 अक्तूबर 06
10 दिन बाद भी कॉलोनियों में भरा हुआ है पानी
इधर दिनों-दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उधर बारिश के 10 दिनों बाद भी कॉलोनियों में खाली पड़े प्लॉटों में बारिश का पानी भरा हुआ है। नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। पानी की निकासी तो दूर की बात है। इस पानी में मच्छर आदि पैदा न हो, इसके लिए न तो पानी में काला तेल डाला जा रहा है और न ही फॉगिंग की व्यवस्था की जा रही है। नियमानुसार एक मरीज मिलने पर उसके आसपास के 50 घरों में फॉगिंग करवाई जाती है।
विज्ञापन

-------------
पिछले आंकड़ों से भी सबक नहीं ले रहा जिला प्रशासन
अगर पिछले दो-तीन वर्षों में जिले में मिले डेंगू के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2018 में 282 मरीज मिले थे व 2 मरीजों की मौत हुई थी। वर्ष 2019 में 161 मरीज मिले व एक मरीज की मौत और वर्ष 2020 में 117 मरीज मिले थे। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने इस बीमारी से पहले से निपटने कोई इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन

रविवार को डेंगू के 6 मरीज मिले है। अभी भी कुछ सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार।
-
ये लक्षण मिले तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं
- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आना ।
- सिर, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना ।
-आंखों के पिछले भाग में दर्द होना।
- अत्याधिक कमजोरी महसूस होना, भूख में बेहद कमी
- जी मितलाना, मुंह के स्वाद का खराब होना ।
- गले में हल्का सा दर्द होना, शरीर पर लाल चकते उभरना
- 5 से 7 दिन तक बुखार का रहना
-
डेंगू से ऐसे करें बचाव
- घर में कूलर, फ्रिज के पिछले भाग, गमले आदि में पानी न भरा रहने दें
- डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है, दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें
- मच्छर अधिक होने पर छिड़काव करें
- जहां पानी निकासी संभव न हो वहां ठहरे पानी में तेल की कुछ बूंद डाल दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें