हिसार के 42 गांव के लोग संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान समिति के पदाधिकारी दिलबाग सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता से फोन पर बात की थी।
हिसार में विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त जल संघर्ष समिति ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार अवगत करवाने के बाद भी अधिकारी उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को 42 गांव के लोग संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान समिति के पदाधिकारी दिलबाग सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता से फोन पर बात की थी। मगर उन्होंने बताया कि आज वह है किसी काम से बाहर गए हुए हैं। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर यहां आए तो अधिकारी कार्यालय मेंही बैठे थे।