फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग

विज्ञापन
आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश को सम्मानित करते मारुति नंदन सेवा मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रप्रकाश ने कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए जातीय जनगणना को पारदर्शी बनाने और जनगणना फॉर्म में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी की सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की मुहिम को साझा किया तथा सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। चंद्रप्रकाश ने आदमपुर हलके के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए स्वच्छ पेयजल, सड़क, सीवर और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग सरकार के समक्ष रखने की बात कही। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान मारुति नंदन सेवा मंडल ने उन्हें प्रभु श्रीकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें