फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में निशान लगाते व्यक्ति की गिरकर मौत

Thu, 06 Nov 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पर्व की तैयारियों में 35 फीट ऊंचाई पर चढ़कर निशान साहब (गुरु का झंडा) लगा रहे गोविंद नगर निवासी 42 वर्षीय बलविंद्र की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना गोविंद नगर के गुरुद्वारे में करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है। मृतक का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

गुरुद्वारे में मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने बताया कि बलविंद्र बाल्टी में बैठकर रस्सी की सहायता से पोल पर चढ़ा था। जब वह निशान साहब लगाने लगा तो अचानक बाल्टी की रस्सी टूट गई।

बाल्टी समेत वह नीचे गुरुद्वारे की छत पर आकर गिरा। नीचे गिरते ही बलविंद्र के मुंह से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद सेवादारों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
 
हर गुरु पर्व पर लगाता था निशान
बलविंद्र के भतीजे सुखविंद्र ने बताया कि उनके चाचा पिछले 25 सालों से हर बार गुरु पर्व पर खुद निशान साहब बदलते हैं। वे पेशे से कारपेंटर का काम करते थे और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


उनका भाई देवेंद्र सिंह अशक्त है और बलविंद्र की पत्नी घर पर ही रहती हैं। क्षेत्रवासी हरेंद्र सिंह, कंवलजीत कौर, गुरमीत सिंह और अन्यों ने गुरुद्वारे की गठित कमेटी और जिला प्रशासन से मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें