फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलघर के हौदमें मिला मृत युवक, चार दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/बालसमंद। गांव रावलवास खुर्द के जलघर में बने पानी के होद में शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि 35 वर्षीय भूप सिंह की हत्या हुई है। पुलिस ने इस मामले में भूप सिंह के दोस्त बलजीत, अरुण, संदीप, दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रावलवास खुर्द निवासी मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि वह शनिवार दोपहर में अपने छोटे भाई भूपसिंह के साथ घर पर था। इस दौरान उक्त चारों लोग गांव के मंदिर में आयोजित हवन में शामिल होने की बात कहकर भूप सिंह को घर से बुलाकर ले गए। शाम को पड़ोसियों ने सूचना दी कि भूप सिंह का शव गांव के जलघर में पड़ा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बलजीत सिंह उसके भाई का शव पानी से निकालने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान बलजीत ने बताया कि भूप सिंह पिछले 2 घंटे से पानी में डूबा हुआ था। कुलदीप ने बलजीत, अरुण, दीपक, संदीप पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि भूप सिंह शराब का आदी था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें