फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार : चार जिलों की होगी सेना भर्ती रैली तैयारियों के लिए डीसी ने ली बैठक

Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देतीं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोन।
विज्ञापन

हिसार उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा कैंट परिसर में 20 फरवरी से 13 मार्च तक की जाने वाली चार जिलों की भर्ती रैली को लेकर शुक्रवार को पुलिस, नगर निगम, सूचना एवं विज्ञान विभाग, खेल विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भर्ती की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उपायुक्त ने इस संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विभागाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई और कहा कि वे अपने जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। भारतीय सेना के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने भर्ती के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भर्ती स्थल का मुआयना कर व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

पंजीकृत अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय हिसार के निदेशक कर्नल प्रसून जोशी ने कहा कि 20 फरवरी से 13 मार्च तक हिसार, सिरसा, जींद व फतेहाबाद के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैनिक (जनरल ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/सैनिक स्टोर कीपर तकनीकी) और सैनिक (ट्रेड्समैन) श्रेणी के लिए ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


14 मार्च से 5 अप्रैल तक चरखी दादरी एआरओ भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा
कर्नल प्रसून जोशी ने कहा कि इसके उपरांत चरखी दादरी एआरओ द्वारा 14 मार्च से 5 अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों भर्तियों में लगभग 83 हजार उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें