फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में लोक नृत्य, फनकारों ने दिखाया जादू

Fri, 12 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बिखेरी छटा - फोटो : bureau
विज्ञापन
एचएयू में हुई लोक नृत्य एवं रागिनी गायन की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में नाममात्र दर्शकों के आगे भी फनकारों का जोश ठंडा नहीं पड़ा। नृत्य एवं रागिनी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


हिसार जोन के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में हरियाणवी संस्कृति को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाने से लेकर हरियाणा की प्राचीन एवं लोकप्रिय प्रथा जलवा पूजन तक के गीतों पर छात्राएं थिरकती नजर आईं। हालांकि इस मौके पर नाममात्र दर्शक ही मौजूद थे। ऑडिटोरियम की अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इसका कारण कार्यक्रम को लेकर सूचना का अभाव बताया जा रहा है।

हरियाणा कला परिषद की ओर से मंडल स्तरीय लोक नृत्य एवं रागिनी गायन की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को एचएयू में किया गया। इसमें हिसार के अलावा फतेहाबाद, भिवानी और सिरसा के कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एचएयू के कुलपति केपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंघल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री जी के पैर में आ गई मोच
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री कविता जैन को आना था। लेकिन वे नहीं आ पाई। खबर है कि दर्शकों की नाममात्र संख्या के कारण मंत्री जी का आना कैंसल हो गया। वहीं हरियाणा कला परिषद के निदेशक से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंत्री जी अपनी बेटी को छोड़ने लंदन गईं हुई थीं। जहाज से उतरते वक्त उनके पैर में मोच आ गई, जिसके कारण वे नहीं आ पाईं।

6 सितंबर को पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
हरियाणवी कला परिषद की तरफ से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ये कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करवाए जाते हैं। कला परिषद के निदेशक ने बताया कि ये कार्यक्रम हरियाणा की धूम नाम से पहले मंडल स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर होते हैं।

शुक्रवार को एचएयू में हुए कार्यक्रम से पहले अंबाला डिविजन का कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में हो चुका है। अब 19 अगस्त को रोहतक डिविजन का रोहतक में और 26 अगस्त को गुरुग्राम डिवीजन का कार्यक्रम गुरुग्राम में होगा।

इसके बाद राज्य स्तर पर कार्यक्रम 6 सितंबर को पंचकूला में होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे और कलाकारों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें