फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में फसलें हो रही खराब, शहरी क्षेत्र में लोगों का घरों से निकलना दूभर : दुष्यंत चौटाला

Mon, 25 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। 
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को बरसाती जल निकासी के मुद्दे पर पूरी तरह फेल बताया है। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी भरने से जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं वहीं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों का घरों से बाहर निकलना ही दूभर हो गया है। दुष्यंत चौटाला हिसार दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनसे बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जलभराव पूरी तरह से सरकार व प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। जल निकासी का समय पर स्थायी समाधान न किए जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। सरकार व प्रशासन ने दावे तो अनेक किए लेकिन वे दावे धरातल पर नहीं उतरे। हालत यह हो गई कि कई हजार एकड़ में किसानों की फसलें खराब हो रही हैं फिर भी जल निकासी को कोई पुख्ता व स्थायी प्रबंध नहीं किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में दो-तीन फीट तक पानी गलियों में खड़ा है, जिससे लोगों का घरों से निकलना ही दूभर हो गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार दौरे के दौरान आजाद नगर में पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन, कृष्णा नगर में डॉ. एचके वर्मा के पुत्र के निधन, सुंदर नगर में पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष मित्तल के पुत्र, बाजार वकीलान पहुंचकर शहर के मशहूर वैद्य सुभाष शर्मा के निधन पर शोक जताया। इस दौरान उनके साथ पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र लितानी, जिला अध्यक्ष अमित बूरा, तरुण गोयल, विपिन गोयल, सजन लावट, अजीत ओडीएम, जिला पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें