फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: शादी में डीजे पर हर्ष फायरिंग में युवक के पेट में लगी गोली, केस दर्ज

Tue, 22 Mar 2022 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

झज्जर के लकड़ियां गांव निवासी रविंद्र पर केस दर्ज किया गया है। वह शादी में एक डॉक्टर के गनमैन के तौर पर आया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी के गांव कुंभा में आयोजित एक शादी समारोह में आए युवक ने डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायर किया, जिससे एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमरजीत के भाई विनोद के बयान पर झज्जर के गांव लकड़ियां निवासी रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: शिक्षा बोर्ड ने जारी किए वार्षिक परीक्षा के प्रवेश पत्र, वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

पुलिस के अनुसार विनोद ने बताया कि परिवार में अंकित की शादी थी। उसके रिश्तेदार व दोस्त आए हुए थे। वहीं शादी समारोह में लकड़ियां गांव निवासी रविंद्र किसी डॉक्टर के साथ बतौर गनमैन आया हुआ था। रविंद्र के पास रिवाल्वर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रोहतक: दो दिन पहले गिरफ्तार तेज कॉलोनी के युवक पर जेल में हमला, प्लेट तोड़कर बनाया चाकूनुमा हथियार

विनोद ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे शादी समारोह में डीजे पर काफी लड़के व महिलाएं नाच रही थीं। इसी दौरान रविंद्र ने अपने हाथ में लिए रिवाल्वर से 2-3 हवाई फायर किए। इस दौरान उसके भाई अमरजीत के पेट में लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें