फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: हिसार में एक मां ने अपनी नौ साल की बेटी की अश्लील वीडियो वायरल कर मांगे पैसे, पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 12 Jul 2022 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि उन्होंने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। मामले के जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने अपनी नौ साल की बेटी की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों के पास अश्लील वीडियो भेजी। महिला ने लोगों के पास वीडियो और ऑडियो भेज दो लाख रुपये की मांग की। मामला उजागर होने पर एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़े सदस्यों ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर महिला के खिलाफ खरीद-फरोख्त, आईटी एक्ट और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि वह हलवाई है। एक महिला उसके पास काम करती थी। कुछ समय पहले वह काम छोड़कर चली गई। अब उसका फोन आया और उसने कहा कि मैं अपनी 9 साल की बेटी को गोद देना चाहती हूं, इसके लिए मुझे दो लाख रुपये चाहिए। ये सुनकर उसे शक हुआ।

बाद में महिला ने अपनी बेटी की कुछ अश्लील वीडियो और ऑडियो भेजी। पता चला कि महिला अपनी बेटी की अश्लील वीडियो कई लोगों के पास भेजकर खरीद-फरोख्त का धंधा कर रही है। इस बारे में उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य मनोज कुमार कौशिक ने बताया कि उन्होंने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। मामले के जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें