फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से मांगी दस लाख की चौथ, पुलिस ने फोन किया तो बोला बना रहा था अप्रैल फूल

Thu, 21 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
आढ़ती से मांगी दस लाख की चौथ, पुलिस ने फोन किया तो बोला बना रहा था अप्रैल फूल - फोटो : bureau
विज्ञापन
सेक्टर 14 में फतेहाबाद से आए भट्टू के एक आढ़ती से 10 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत आढ़ती दिनेश ने अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी है। चौथ न देने पर आढ़ती को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी समारोह में आए हुए थे आढ़ती
आढ़ती दिनेश ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार की शादी में सेक्टर 14 में आया हुआ था। चौथ मांगने वाले ने कुल चार बार कॉल की। शादी समारोह में होने के चलते दो बार वे कॉल अटेंड नहीं कर सके। तीसरी बार कॉल अटेंड करते ही आरोपी ने दिनेश कुमार का नाम लेकर दस लाख तैयार रखने की बात कही।

‘सेक्टर 14 की बार में बैठा हूं तैयार रख पैसे’
चौथी बार कॉल कर आरोपी ने कहा कि वह सेक्टर 14 की बार में बैठा है। रुपये तैयार रख वरना जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा। दिनेश के रिश्तेदार ने फोन पर आरोपी को खूब धमकाया भी मगर वह रुपये की डिमांड करता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने फोन किया तो बोला दोस्त का है फोन अप्रैल फूल बनाया
मामले की शिकायत जब दिनेश ने अनाज मंडी चौकी में दी तो पुलिस ने बताए गए नंबर पर कॉल की। दो बार कॉल करने पर उसने दोनों बार अटेंड की। पहली कॉल जब उठाई तो उसने कहा कि यह तो दोस्त का फोन है वह रखकर कहीं गया हुआ है। कुछ देर रुककर जब दूसरी बार कॉल की तो उसने कहा कि वह तो अप्रैल फूल बना रहा था।

1 घंटे पहले बरनाला से ली थी सिम, लोकेशन मिली
पुलिस ने मामले के बाद उसकी जानकारी जुटाई। दिनेश का कहना था कि युवक भट्टू एरिया जैसी ही लोकल भाषा में बात कर रहा था। उसने वारदात से ठीक 1 घंटे पहले ही बरनाला से सिम खरीदा था। पुलिस को उसकी लोकेशन भी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें