फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पहले महिला को बनाया बंधक, फिर मारपीट में तोड़ा दांत, एक लाख रुपये और जेवरात ले गए

Mon, 07 Mar 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद/हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के गांव राखी खास में देर रात दो बदमाशों ने वारदात की। सूचना मिलने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में गांव राखी खास में रात चोरी की नीयत से घर में घुसे दो बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वृद्धा का एक दांत भी टूट गया। इसके बाद आरोपी एक लाख रुपये औघ्र सोने-चांदी के जेवरात ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
गांव राखी खास निवासी रामनिवास ने बताया कि रविवार रात को उसकी मां कमला घर पर अकेली थी। रात को करीब 12 बजे दो बदमश घर में घुस गए। आवाज सुनकर कमला की आंख खुल गई और जब वह कमरे से बाहर निकलने लगी तो एक बदमाश ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और उसके मुंह व आंखों पर पट्टी बांध दी। मारपीट में एक दांत भी टूट गया और मारपीट से चेहरे पर सूजन है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी नारनौंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें