फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियुक्त कोर्ट में करने आया सरेंडर, पीछे से भाई फंदे पर झूला

Sun, 18 Sep 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बिठमड़ा में लड़ाई झगड़े में कोर्ट में सरेंडर करने आए एक व्यक्ति के भाई ने उसके पीछे से फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक का नाम राजबीर उर्फ डांगी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी है।  शव के पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में डेड बॉडी रखवा दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया है कि मृतक के भाई अशोक पर केस दर्ज है। उसने गांव के एक युवक के साथ मारपीट की थी। मारपीट मामले में ही वह आरोपी है। पुलिस की तरफ से उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 

खुद आया था सरेंडर करने
अशोक के रिश्तेदारों ने बताया कि अशोक हिसार कोर्ट में खुद सरेंडर करने के लिए आया था। तभी अचानक उसको सूचना मिल गई कि उसके भाई ने फंदा लगा लिया। इस मामले के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पंचायती तौर पर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है। दो जातियों का कहीं आपसी तनाव न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग सक्रिय है।
विज्ञापन


पिता बोले - मानसिक रूप से परेशान था डांगी
उकनाला थाना इंचार्ज रोहताश ने बताया कि मृतक के पिता मिया सिंह ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार सुबह उसने घर में ही पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
अशोक के भाई द्वारा फंदे लगाए जाने के मामले में कोर्ट में आए अशोक व उसके रिश्तेदारों ने मीडिया को कॉल कर बताया था कि राजबीर ने केस दर्ज करवाने के मामले में आहत होकर फांसी लगाई थी। शिकायतकर्ता व गांव के कुछ लोग उन पर बार बार दबाव बना रहे थे, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।

मृतक के पिता ने बेटे के मानसिक रूप से परेशान होने के चलते फांसी लगाने के बयान दिए हैं। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल गांव में कोई तनाव नहीं है। अशोक पर मारपीट का केस दर्ज है। उसने कोर्ट में सरेंडर किया इसकी हमें कोई सूचना नहीं।
विज्ञापन

- रोहताश, एसएचओ उकलाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें