फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली धुंध में टकराए छह वाहन, 12 घायल

Sat, 07 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी की पहली धुंध वाहन चालकों पर आफत बनकर बरसी। सुबह छह वाहनों की टक्कर में एक महिला और पांच बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर जहां एक साथ चार वाहन आपस में भिड़ गए, वहीं बालसमंद रोड पर एक स्कूली बस और मिनी ट्रक (टाटा-407) में आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

केस नंबर एक
बालसमंद रोड स्थित गांव रावलवास कलां के समीप गांव के ही एक निजी स्कूल की बस और टाटा-407 में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे स्कूल बस में सवार पांच विद्यार्थियों के अलावा स्कूल के असिस्टेंट प्रिंसिपल सहित चार स्टाफ सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को राहगीरों ने बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधक भी अस्पताल पहुंच गए।

ये हुए घायल
घायल चालक भिवानी रोहिला निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह हर रोज की तरह स्कूल के विद्यार्थियों को गांव ढाणी पातन से लेकर स्कूल जा रहा था। इ

स दौरान घना कोहरे होने के कारण सुबह करीब सवा आठ बजे जब वे रावलवास कलां के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही टाटा-407 ने स्कूल बस में सीधी टक्कर मार दी।

स्कूल बस में 19 सवारियां सवार थीं। इनमें से अधिकतर चोटिल हुए, मगर दस सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, जबकि बाकी को दाखिल किया गया।

घायलों में स्कूल बस चालक गांव भिवानी रोहिल्ला निवासी नरेंद्र, परिचालक गांव सीसवाला निवासी नरेश कुमार, स्कूल के असिस्टेंट प्रिंसिपल आजाद नगर निवासी प्रवीन, विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के ढाणी पातन निवासी इशांत और दीक्षांत, तीसरी कक्षा के युवराज, कुलदीप और विक्रम शामिल हैं।

टाटा चालक की थी लापरवाही : प्रिंसिपल
टाटा-407 के चालक की लापरवाही के चलते स्कूल बस की टक्कर हुई है। सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। इनमें से करीब नौ विद्यार्थी और स्टाफ के सदस्य हादसे में घायल हुए हैं। अन्यों को प्राथमिक उपचार मिलने के बाद घर भिजवा दिया गया है।
राजबाला, स्कूल प्रिंसिपल

केस नंबर दो
नेशनल हाईवे पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक साथ रोडवेज बस, ट्रक और दो कारों में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही गाड़ी में सवार सिरसा निवासी परिवार की एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

ट्रक चालक ने कार में मारी सीधी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेशनल हाईवे पर रेलवे पुल के नजदीक घना कोहरा होने के चलते हांसी से हिसार आ रहे एक ट्रक चालक को सामने से आ रही कार का पता नहीं लगा और ट्रक चालक ने कार को सीधी टक्कर मार दी।

इस दौरान क्षतिग्रस्त कार के पीछे चल रही रोडवेज बस ने भी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार परिवार घायल हो गया और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


टक्कर से रोडवेज बस में सवार तीन-चार यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें