फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल ऑपरेटर को मारा धक्का, मौत

Sat, 07 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना के गांव मंसूरपुर में वेस्ट बहती टूटी को बंद करने को लेकर उपजे विवाद में ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस के अनुसार झगड़े में जमीन पर गिरने के बाद ट्यूबवेल ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के शव को सिटी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मेवा राम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में एक घर के बाहर टूटी वेस्ट बह रहा थी। उस दौरान गली से गुजर रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर करीब 55 वर्षीय रामेश्वर ने जब वेस्ट पानी बहते देखा तो एक महिला के साथ टूटी बंद करने के लेकर कहासुनी हो गई। इसके पश्चात झगड़े में महिला के पति मेवा राम की भी ट्यूबवेल ऑपरेटर रामेश्वर के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मेवा राम ने ट्यूबवेल आपरेटर को धक्का मार दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धक्का लगते ही ट्यूबवेल ऑपरेटर जमीन पर जा गिरा और संदिग्ध परिस्थितियों में मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिटी सिविल अस्पताल में रखवाया।

वेस्ट बहती टूटी को लेकर महिला के साथ ट्यूबवेल ऑपरेटर की कहासुनी के चलते ट्यूबवेल ऑपरेटर रामेश्वर को धक्का मारने से उसकी जमीन पर गिरने की वजह से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले में फिलहाल आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- एसएचओ हरजिंद्र सिंह, सदर थाना अंबाला सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें