फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने के बहाने 12 हजार ले गए दो युवक, सीसीटीवी फुटेज में कैद

Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
लूट - फोटो : bureau
विज्ञापन
बैंक में फॉर्म भरने की बात कहकर मदद करने के बहाने दो युवक एक मिस्त्री को 12 हजार रुपये की चपत लगा गए। ऑटो मार्केट का मिस्त्री रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पैसे जमा करवाने आया था। मिस्त्री केवल सिंह रज्जाक को पैसे जमा करवाने वाला फॉर्म नहीं भरना आया तो उसने पास खड़े दो युवकों की मदद मांगी।
विज्ञापन


दोनों युवक ने फॉर्म भर ने की बात कही। फॉर्म भरने का बहना बनाकर वे उसे बैंक से बाहर ले गए और उसके 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इससे पहले मिस्त्री को कुछ समझ आता वे युवक वहां से गायब हो गए। बैंक से आकर उसने मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी।

ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करने वाले केवल ने बताया कि वे मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और कई सालों से ऑटो मार्केट में काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि गत दिवस रेड स्क्वेयर मार्केट में बड़ौदा बैंक में 12 हजार की नकदी जमा करवाने के लिए गया था। रुपये जमा करवाने का फॉर्म भरकर जब बैंक कर्मी को दिया तो बैंककर्मी ने कहा कि फॉर्म ठीक से भरा हुआ नहीं है, इसे सही भरें।
विज्ञापन


यह बात सुनकर केवल सिंह दोबारा से फॉर्म भरने लगा। इसी दौरान दो युवक केवल सिंह के पास आए और बोले कि वे फॉर्म भरने में उसकी मदद करते हैं। इनमें से एक युवक फॉर्म भरने लगा और दूसरे ने डिटेल भरने के नाम पर पैसे गिनने की बात कही। फॉर्म भरने के बाद उन्होंने साइन करने के लिए मिस्त्री को दे दिया। मिस्त्री जब साइन करने लगा तो वे युवक वहां से रुपये सहित फरार हो गए। पुलिस ने मिस्त्री की शिकायत पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली है। इसमें दोनों युवकों की तस्वीर आ गई है। दोनों युवक बैंक में ही मौजूद थे। इनमें से एक युवक सफेद शर्ट, काले रंग की पेंट पहने हुए था। दूसरा युवक नीले रंग की शर्ट जिसमें सफेद धारियां थीं, पहने हुए था। दोनों युवकों का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। नीले रंग की शर्ट पहने युवक ने फ्रेंच कट शेव बनाई हुई है। दूसरा युवक क्लीन शेव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें