फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: अकाउंटेंट का अपहरण कर की मारपीट, शराब ठेकेदार व अन्य लोगों पर लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 03:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

थाना खोल पुलिस को दर्ज शिकायत में नारनौल के सेक्टर-1 निवासी कमल गुप्ता ने बताया कि वह गत वर्ष टींट निवासी लवली यादव व उसके रिश्तेदार रूपेश के शराब के ठेकों का हिसाब-किताब करने का काम करता था। हर महीने शराब ठेकों के पर्चे लेकर हिसाब कर देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में नारनौल निवासी एक अकाउंटेंट ने रेवाड़ी जिले के गांव टींट निवासी शराब ठेकेदार व अन्य लोगों पर अपहरण करने के बाद मारपीट करने, गाड़ी व मोबाइल फोन छीनने तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ठेकेदार व उसके साले सहित कई लोगों के खिलाफ अपहरण व लूटपाट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
थाना खोल पुलिस को दर्ज शिकायत में नारनौल के सेक्टर-1 निवासी कमल गुप्ता ने बताया कि वह गत वर्ष टींट निवासी लवली यादव व उसके रिश्तेदार रूपेश के शराब के ठेकों का हिसाब-किताब करने का काम करता था। हर महीने शराब ठेकों के पर्चे लेकर हिसाब कर देता था। 23 जुलाई को लवली ने उसे फोन करके अपने घर टींट बुला लिया। उसने आरोप लगाया है कि घर पहुंचते ही उसे कमरे में बंद कर दिया।

लवली ने रूपेश व दो अन्य लड़कों को बुला लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वह उसे वैगन-आर कार में डालकर भाड़ावास रोड पर एक खंडहर मकान में ले गए। वहां बदमाश किस्म के चार-पांच लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


चेक व अन्य कागजों पर कराए साइन
कमल गुप्ता का आरोप है कि लवली ने मारपीट करते हुए उससे चेक व कोरे कागजों पर साइन करा लिए। उसके फोन-पे से 17 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। जेब से 13 हजार रुपए निकाल लिए। साथ ही उसकी गाड़ी भी इन लोगों ने अपने कब्जे में ले ली। पुलिस को शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रभावशाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें