फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

Fri, 17 Feb 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार के मिल गेट एरिया से गायब ट्रैक्टर चालक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है। मृतक एक नाले से शव बरामद हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
अस्पताल में प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के मिल गेट एरिया से 5 फरवरी को गायब हुए ट्रैक्टर चालक आत्माराम सैनी का सिरसा जिले में शव मिलने के बाद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते उस समय तक शव नही उठाया जाएगा । परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं परिजनों का कहना है कि पुलिस को आरोपियों की फुटेज देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।।

विज्ञापन


मानसा में मिली ट्राली
मृतक के भाई दलबीर ने बताया कि आत्माराम सैनी ट्रैक्टर चलाता था।  5 फरवरी को तीन चार लोगों ने सिरसा से लकड़ी लाने के लिए ₹18000 में ट्रैक्टर बुक किया था।  उसके बाद भाई वापस लौट कर नहीं आया। वीरवार को सिरसा जिले के जमाल थाने से पुलिस ने सूचना दी कि आत्माराम सैनी का एक नाले से शव बरामद हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर आए ।  परिजनों का कहना है कि 5 तारीख के बाद से लगातार वे पुलिस से संपर्क में है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो ऐसा नही होता। परिजनों का कहना है कि हमने अपने स्तर पर पंजाब से ट्राली बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें