फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से ब्लैकमेल कर करता रहा रेप, केस दर्ज

Fri, 24 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
जीजेयू की 21 साल की एक छात्रा से उसके जेठ के बेटे ने कैंटीन में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बाद में यूनिवर्सिटी ग्राउंड में अश्लील फोटो खींच ली। फिर वह ब्लैकमेल कर उससे रेप करता रहा। महिला थाना पुलिस ने नामजद भतीजे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

छात्रा ने कहा कि उसकी शादी पिछले साल हुई है। वह एमएससी कर रही है। उसके पति के ताऊ का पोता अप्रैल 2016 में जीजेयू में आकर उससे मिला था। बुलाने पर हॉस्टल से बाहर आ गई थी। फिर उसने कैंटीन पर कोल्ड ड्रिंक में उसे कुछ पिला दिया। उस समय हम कैंटीन के पास ग्राउंड में बैठे थे। वह बेेहोश हो गई थी। तीन घंटे बाद होश आया तो वह वहीं ग्राउंड में थी। थोड़ी देर बाद उसके पति के भतीजे का उसके पास फोन आया। वह बोला कि तेरी फोटो मेरे पास हैं। फोटो तेरे पति व तेरी फैमिली के पास भेजूंगा। वह जो कहता है, वही कर। एक दिन फिर वह यूनिवर्सिटी में आया।
उसने हम दोनों की अश्लील फोटो दिखाई और कहा कि मेरे कहे अनुसार काम कर। छात्रा ने कहा कि उसने फोटो डिलीट करने बारे कहा, मगर उसने धमकी देते हुए कहा कि इस बारे किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद साथ चलने का दबाव बनाया। उसने एक होटल में ले जाकर उसे रेप किया। उससे पहले भी उसने गांव लेकर उससे रेप किया था। एक दिन उसने परिजनों को आपबीती बताई तो पंचायत हुई थी। वह बुुधवार को फिर रुमाल बांधकर उसकी क्लास में आया था। वह टॉयलेट गई तो वह वहीं खड़ा था और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर संबंध बनाने की बात कही। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर वीरवार को छात्रा की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें