फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहबलपुर के एटीएम में चोरी का प्रयास

Mon, 15 Feb 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सेक्टर 16-17 स्थित एसबीआई का एटीएम उखाड़ने वालों का सुराग नहीं लगा पाई है। उसमें 29.15 लाख रुपये थे। अब चोरों ने गांव बहबलपुर में एसबीआई के ही एटीएम में चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन


ताले तोड़ने से पहले ग्रामीणों के आने पर चोर फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। बैंक प्रबंधन इसका कारण नुकसान न होना बता रहा है।

जानकारी के अनुसार तीन-चार चोरों ने शनिवार रात दो से तीन बजे के बीच बहबलपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम के ताले तोड़ने का प्रयास किया।

मगर चौकीदार और ग्रामीणों की सक्रियता से वे सफल न हुए और फरार हो गए। तीन-चार चोर एटीएम के ताले तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

इतने में ही चौकीदार महेंद्र और गांव के कुछ लोग खेतों में घुसने वाले आवारा पशुओं को खदेड़ते एटीएम के पास पहुंचे। चोर शोर सुनकर फरार हो गए।

ग्रामीणों के कुछ दूर पीछा करने पर भी चोर हाथ न आए। बाद में इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई। बैंक प्रबंधक सुमित बंसल ने बताया कि चौकीदार और अन्य की सजगता से वारदात होने से बच गई। नुकसान न होने की स्थिति में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

दूसरी बार चोरी का प्रयास
बहबलपुर गांव में एटीएम में चोरी का यह दूसरा प्रयास है। इससे पहले करीब छह माह पहले भी रात को इस एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था। उस समय गांव के सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचे थे। चोर उन्हें देखकर फरार हो गए थे। तब चोरों ने ताले तोड़कर एटीएम का शटर उखाड़ दिया था। मगर वे गैस कटर से मशीन नहीं भेद पाए थे। बाद में एटीएम को सुचारू किया गया था।
विज्ञापन


पहेली बनी 29 लाख की चोरी
पुलिस सेक्टर 16-17 से एसबीआई की एटीएम उखाड़ने वालों का सुराग नहीं लगा पाई है। चोर 31 जनवरी की रात एटीएम का शटर भेदने के बाद एक गाड़ी के जरिये एटीएम उखाड़कर फरार हो गए थे। उसमें 29.15 लाख की नगदी थी। खाली एटीएम अगले दिन भिवानी जिले के गांव बापोड़ा के पास एक ड्रेन में मिली थी। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए थे। यह वारदात पुलिस के लिए अभी तक एक पहेली है। सीआईए प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि अभी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच जारी है।

सीसवाल व तलवंडी में भी वारदात
चोर दो फरवरी की रात गांव सीसवाल में सिंडीकेट बैंक की एटीएम का शटर काटकर वहां तोड़-फोड़ कर गए थे। वे नगदी नहीं निकाल पाए थे। सीसीटीवी की फुटेज में तीन नकाबपोश युवक दिखे थे। इस एटीएम में यह चौथी बार वारदात हुई थी। इसके अलावा चोरों ने 29 जनवरी की रात गांव तलवंडी रुक्का में ग्रामीण बैंक के ताले तोड़कर गैस कटर से लॉकर काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें