फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: ईंट मारकर मजदूर की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव, मंगाली गांव के पास की घटना

Sun, 15 Jan 2023 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

मृतक ने मकर संक्रांति पर दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी, रात को घर से निकला था। मंगाली गांव के पास की घटना है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के मंगाली गांव के पास अस्थायी घर बनाकर रहने वाले 22 साल के राजा की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

 
शनिवार को साथ बैठकर शराब पी
जानकारी के अनुसार राजा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा क्षेत्र का रहने वाला था। डेढ़ महीने पहले चेलाराम राजा समेत 15 लोगों को काम करने के लिए मंगाली गांव के पास लेकर आया था। राजा ईंट बनाने का काम करता था। शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर राजा और उसके एक साथी ने दिन में बैठकर शराब पी। नशे के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

वहां पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बीचबचाव कर छुड़वा दिया। उस समय मामला शांत हो गया। राजा के साथ रहने वाले युवक ने बताया कि रात करीब नौ बजे राजा घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात भर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह फिर से उसकी तलाश की गई तो घर से थोड़ी दूरी पर सरसों के खेत में उसका शव मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी का तीसरा दौर शुरू, हिसार में माइनस में पहुंचा तापमान, कई जगह जमा पाला


राजा के सीने पर ईंट से वार किया हुआ है। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन

  
अभी मृतक के परिजनों के बयान नहीं हुए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें